जनसेवा • शिक्षा • सामाजिक सहभागिता
official@arjunpanchariya.inबीकानेर, राजस्थान
Blog Article

राजस्थान Free Ai Course के बारे में पूरी जानकारी

नमस्कार साथियों,

पिछले कुछ समय से आप सभी के लगातार मैसेज आ रहे हैं कि राजस्थान सरकार का फ्री AI Course कैसे ज्वाइन करना है, कोर्स कहां से करना है, इसमें कोई फीस लगेगी या नहीं, हिंदी में उपलब्ध है या English में और कोर्स पूरा करने के बाद Certificate मिलेगा या नहीं?

इसीलिए मैंने सोचा कि बार-बार अलग-अलग जवाब देने से अच्छा है कि इसकी पूरी जानकारी एक ही जगह आप सभी को अच्छे से समझा दूं।

मैं अर्जुन पंचारिया आपको इस कोर्स के बारे में जितनी जरूरी बातें हैं, वह यहां आसान भाषा में बता रहा हूं ताकि आप खुद भी समझ सकें और अपने दोस्तों को भी बता सकें।

सबसे पहले समझिए यह कोर्स है क्या?

यह कोई प्राइवेट वेबसाइट या किसी कंपनी द्वारा चलाया जा रहा सामान्य कोर्स नहीं है। यह राजस्थान सरकार की AI Initiative का हिस्सा है और इसका आधिकारिक पोर्टल राजस्थान सरकार के Department of Information Technology & Communication के अंतर्गत चल रहा है।

सरकार का उद्देश्य है कि राजस्थान के विद्यार्थी और युवा आने वाले समय की टेक्नोलॉजी, खासकर Artificial Intelligence यानी AI, को समझें और इसके बारे में सीखें।

आज लगभग हर क्षेत्र में AI का उपयोग बढ़ रहा है। पढ़ाई हो, नौकरी हो, कंप्यूटर का काम हो, बिजनेस हो, सरकारी सेवाएं हों या भविष्य में बनने वाली नई नौकरियां—AI की जानकारी आगे बहुत काम आने वाली है।

क्या इस AI Course की कोई फीस है?

अभी राजस्थान सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर AI Learning की सुविधा Free दी जा रही है।

यानी शुरुआत करने के लिए आपको किसी एजेंट को पैसे देने या किसी दूसरी वेबसाइट से कोर्स खरीदने की जरूरत नहीं है।

मेरी आप सभी से एक ही बात है—जब सरकार स्वयं सीखने का इतना अच्छा अवसर बिना फीस के दे रही है तो इसका फायदा जरूर उठाना चाहिए।

आगे भविष्य में यही कोर्स या इसी स्तर के दूसरे AI Courses फ्री रहेंगे या Paid होंगे, यह अभी नहीं कहा जा सकता। इसलिए जो सुविधा आज उपलब्ध है, उसे केवल यह सोचकर मत छोड़िए कि बाद में कर लेंगे।

हिंदी में है या English में?

इसको लेकर भी मेरे पास काफी मैसेज आए हैं।

सरकार के AI Portal पर हिंदी और English दोनों भाषा का विकल्प दिया गया है। हालांकि अलग-अलग Course या Module में उपलब्ध भाषा अलग हो सकती है, इसलिए लॉगिन करने के बाद अपने Course में भाषा का विकल्प जरूर देख लें।

अगर आपको English बहुत अच्छी नहीं आती है तो केवल इसी वजह से पीछे मत हटिए। पहले Portal को खोलकर देखिए, Course को समझिए और जो चीज समझ नहीं आए उसके बारे में जानकारी ले सकते हैं।

Course Join कैसे करना है?

इसकी प्रक्रिया भी ज्यादा मुश्किल नहीं है।

आप राजस्थान सरकार की आधिकारिक AI Website पर जाएंगे और वहां Start Learning Free / LMS Login के माध्यम से Learning Portal खोल सकते हैं।

Learning Portal पर अभी Mobile OTP और RajSSO Login का विकल्प दिया गया है। मोबाइल नंबर से लॉगिन करने पर OTP राजस्थान सरकार के E-Sanchar Gateway के माध्यम से भेजा जाता है।

इसलिए किसी अनजान व्यक्ति को OTP देने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। अपना Registration और Login खुद करें।

Certificate भी मिलेगा?

Learning Portal पर Courses, Modules के साथ Certified Credentials की सुविधा भी दी गई है।

इसलिए मेरा सुझाव रहेगा कि आप केवल Registration करके छोड़ न दें। जिस Course में Enrollment करें उसे पूरा करें, Module पूरे करें और जहां Assessment या बाकी प्रक्रिया दी गई हो उसे भी पूरा करें।

Certificate मिलने के बाद उसकी PDF अपने मोबाइल, Google Drive या Email में सुरक्षित जरूर रख लेना।

आगे किसी Job, Internship, Skill Profile या दूसरे काम में जहां AI Skill/Certificate उपयोगी या स्वीकार किया जाता है, वहां यह आपके काम आ सकता है।

लेकिन एक बात ध्यान रखें—Certificate मिलने का मतलब यह नहीं है कि हर सरकारी या प्राइवेट नौकरी में यह अपने आप अनिवार्य या मान्य हो जाएगा। हर भर्ती की अपनी Qualification और Rules होते हैं।

मैं इस Course को करने के लिए इतना क्यों कह रहा हूं?

साथियों, मेरी बात को केवल एक सामान्य Course की सूचना समझकर मत छोड़ देना।

कुछ साल पहले तक बहुत से काम ऐसे थे जिनमें Computer की जानकारी होना कोई बड़ी बात नहीं मानी जाती थी, लेकिन धीरे-धीरे Computer Knowledge लगभग हर क्षेत्र में जरूरी होती गई।

मेरे हिसाब से आने वाले समय में AI के साथ भी कुछ ऐसा ही होने वाला है।

हर व्यक्ति को AI Developer नहीं बनना है और न ही हर किसी को Coding करनी है, लेकिन AI क्या है, इसका सही इस्तेमाल कैसे करना है और यह हमारे काम को कैसे आसान कर सकता है, इसकी Basic Knowledge होना बहुत फायदेमंद रहेगा।

आप अभी College में हैं, Competitive Exam की तैयारी कर रहे हैं, Job ढूंढ रहे हैं या कोई छोटा Business कर रहे हैं—AI की जानकारी आपके लिए आगे काम आ सकती है।

केवल Certificate के लिए Course मत करना

एक बात मैं खास तौर पर कहना चाहूंगा।

बहुत बार हम किसी Course में केवल Certificate लेने के लिए Enroll कर लेते हैं। वीडियो चला दिया, Module पूरा दिखा दिया और Certificate Download कर लिया।

इस Course के साथ ऐसा मत करना।

अगर 10 चीजें बताई जा रही हैं तो कम से कम उनमें से 5 चीजें ऐसी सीखो जिनका उपयोग आप वास्तव में कर सको।

जैसे—

AI से सही तरीके से जानकारी कैसे लेनी है,
AI Tools को पढ़ाई में कैसे इस्तेमाल करना है,
गलत और सही जानकारी में अंतर कैसे करना है,
AI का जिम्मेदारी से इस्तेमाल कैसे करना है,
और अपने काम की Productivity कैसे बढ़ानी है।

यही चीज आगे आपके काम आएगी।

विद्यार्थियों के लिए मेरी सलाह

मैं राजस्थान के सभी विद्यार्थियों और युवाओं से यही कहना चाहूंगा कि इस Course को एक मौका जरूर दें।

आज यह सुविधा सरकार द्वारा Free दी जा रही है और घर बैठे आप AI के बारे में सीख सकते हैं।

Registration करने में कुछ मिनट लगते हैं, लेकिन इससे मिलने वाली जानकारी आगे कई वर्षों तक आपके काम आ सकती है।

अगर आप सोच रहे हैं कि “मुझे AI की क्या जरूरत है?” तो मैं बस इतना कहूंगा कि पहले थोड़ा सीखकर देखिए, उसके बाद फैसला कीजिए।

समय बदल रहा है और हमें भी समय के साथ नई चीजें सीखते रहना चाहिए।

पूरी जानकारी कहां मिलेगी?

मैं इस Course से संबंधित जरूरी जानकारी अपने Status Section में भी डाल रहा हूं। हमारी Website के Home Page पर Status का अलग क्षेत्र दिया हुआ है, वहां जाकर भी आप Update देख सकते हैं।

और सबसे जरूरी बात—Course के लिए किसी अनजान लिंक पर जाने की बजाय राजस्थान सरकार की Official Website का ही इस्तेमाल करें।

राजस्थान सरकार Official AI Portal:
https://ai.rajasthan.gov.in/

जिन साथियों को Course Join करने में कोई Confusion हो, वे पहले Official Portal को अच्छी तरह देख लें।

– अर्जुन पंचारिया

Follow
FREQUENTLY ASKED QUESTIONS

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह जानकारी कब अपडेट की गई?
पोस्ट के शीर्ष पर Published और Updated date दिखाई गई है।
क्या यह official information है?
जहाँ official source उपलब्ध है वहाँ संबंधित official link या notice को अंतिम स्रोत मानें।
नई update कैसे मिलेगी?
Website के latest section और उपलब्ध official update channels से जुड़ सकते हैं।
क्या news बाद में बदल सकती है?
हाँ। संबंधित department revised order, correction या नई notice जारी कर सकता है।
क्या पुराने notice अभी भी लागू रहते हैं?
हमेशा latest official notice, effective date और superseding order चेक करें।
Source कहाँ देखें?
Article में दिए official/reference links और संबंधित authority की website देखें।
क्या इस post को share कर सकते हैं?
हाँ। Article के नीचे Share button से link share किया जा सकता है।
जानकारी में गलती मिले तो क्या करें?
Website के Contact/Help Desk के माध्यम से correction की जानकारी भेजें।