--विज्ञापन यहां--

सिंधु मोरखाना-किरतासर-सोवां रूट पर रोडवेज बस सेवा की माँग, छात्रों की आवाज़ बनी परशुराम सेना संघ

हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now
0
(0)

सिंधु मोरखाना-किरतासर-सोवां रूट पर रोडवेज बस सेवा की माँग, छात्रों की आवाज़ बनी परशुराम सेना संघ

बीकानेर। सिंधु मोरखाना, किरतासर और सोवां से बीकानेर आने-जाने वाले विद्यार्थियों को लोक परिवहन बस सेवा के अभाव में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस रूट पर रोडवेज बसें संचालित नहीं होने के कारण लगभग 50 छात्र-छात्राओं को महंगी प्राइवेट बसों में सफर करना पड़ता है, जिससे आर्थिक बोझ के चलते कई विद्यार्थी नियमित रूप से कॉलेज नहीं जा पा रहे हैं।

छात्रों की इस तकलीफ को महसूस करते हुए श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ, बीकानेर के जिला अध्यक्ष अर्जुन पंचारिया ने उनकी आवाज़ बुलंद की है। उन्होंने सरकार और परिवहन विभाग से अपील की है कि इस रूट पर जल्द से जल्द रोडवेज बस सेवा शुरू की जाए, ताकि विद्यार्थियों को सुगम और किफायती यात्रा सुविधा मिल सके।

श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ की ओर से प्रशासन को जल्द ही ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि शीघ्र कोई समाधान नहीं निकला तो संघ के कार्यकर्ता और छात्र मिलकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब देखना यह है कि सरकार इस गंभीर समस्या पर क्या कदम उठाती है।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

अर्जुन पंचारिया सिंधु

अर्जुन पंचारिया सिंधू बीकानेर के रहने वाला एक समाज सेवक व्यक्ति हैं तथा 26 जुलाई 2024 को वह राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ बीकानेर से यूवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चुने गए है। साथ ही अर्जुन पंचारिया समाज सेवा के लिए जाने जाते है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें