Official Press Release

Public Notice:19/05/2026

19/05/2026Bikaner
Arjun Panchariya SindhuOfficial Press Release & News Desk

सार्वजनिक सूचना / प्रेस-नोट

जारीकर्ता: Arjun Panchariya Study Point
दिनांक: 19.05.2026

यह समस्त संबंधित व्यक्तियों, सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं, WhatsApp ग्रुप/चैनल संचालकों एवं आमजन को सूचित किया जाता है कि Arjun Panchariya Study Point द्वारा विद्यार्थियों को शैक्षणिक जानकारी, अध्ययन सामग्री, नोट्स, महत्वपूर्ण प्रश्न, परीक्षा संबंधी अपडेट एवं फॉर्म संबंधी मार्गदर्शन उपलब्ध करवाया जाता है।

पिछले कुछ समय से यह संज्ञान में आया है कि कुछ व्यक्तियों/समूहों द्वारा हमारी संस्था/कार्य से संबंधित सामग्री को तोड़-मरोड़कर, भ्रामक रूप में प्रस्तुत कर, सोशल मीडिया, WhatsApp ग्रुप, चैनल एवं अन्य डिजिटल माध्यमों पर अपमानजनक टिप्पणियों के साथ प्रसारित किया जा रहा है। इस प्रकार की गतिविधियां संस्था की मान-मर्यादा, प्रतिष्ठा एवं कार्यों को प्रभावित करने के उद्देश्य से की जा रही प्रतीत होती हैं।

यदि किसी पोस्ट, सूचना या सामग्री में कोई सामान्य टाइपिंग/स्पेलिंग त्रुटि पाई जाती है, तो उसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भ्रमित करना या गलत जानकारी देना नहीं होता। ऐसी त्रुटि को सुधारना एक सामान्य प्रक्रिया है। परंतु किसी सामान्य त्रुटि को आधार बनाकर संस्था, संचालक या कार्य को सार्वजनिक रूप से बदनाम करना, अपमानजनक भाषा का प्रयोग करना, झूठी या भ्रामक बातें फैलाना तथा विद्यार्थियों के बीच संस्था की छवि खराब करने का प्रयास करना अनुचित एवं आपत्तिजनक है।

अतः ऐसे सभी व्यक्तियों/समूहों को इस सार्वजनिक सूचना के माध्यम से निर्देशित किया जाता है कि वे हमारी संस्था/कार्य से संबंधित झूठी, भ्रामक, अपमानजनक अथवा मनगढ़ंत सामग्री को अगले 24 घंटे के भीतर अपने सोशल मीडिया माध्यमों से पूर्णतः हटाएं तथा अपने ही सोशल मीडिया माध्यम पर अपनी स्वयं की आवाज़ में स्पष्ट खेद/माफीनामा जारी करें।

जिन-जिन व्यक्तियों द्वारा इस प्रकार के कृत्य किए गए हैं, उनके नाम संबंधित थानाधिकारी को लिखित रूप में दिए जा चुके हैं। साथ ही उपलब्ध डिजिटल साक्ष्य, स्क्रीनशॉट, पोस्ट विवरण, समय एवं अन्य संबंधित सामग्री पूर्णतः सुरक्षित रखी गई है।

यदि निर्धारित समयावधि में उपरोक्त निर्देशों का पालन नहीं किया जाता है, तो संस्था की मान-मर्यादा एवं प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने, झूठी एवं अपमानजनक सामग्री प्रसारित करने, मानसिक उत्पीड़न करने तथा कार्य में अनावश्यक बाधा उत्पन्न करने के संबंध में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधिक/कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

यह सार्वजनिक सूचना संस्था की गरिमा, सत्य तथ्यों एवं विद्यार्थियों के हितों की रक्षा हेतु जारी की जा रही है।

जारीकर्ता
Arjun Panchariya Study Point
संपर्क: 9983060994

Issued ByArjun Panchariya Sindhu

Official Letter / PDF

इस official document को preview या download करें।

Open PDFDownload PDF