प्रेस विज्ञप्ति
श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ, बीकानेर
श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ, बीकानेर द्वारा संगठन विस्तार एवं समाज हित को ध्यान में रखते हुए श्री मुरलीधर जोशी को महासचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति जिला अध्यक्ष अर्जुन पंचारिया की सहमति एवं मार्गदर्शन में की गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अर्जुन पंचारिया ने श्री मुरलीधर जोशी को नई जिम्मेदारी ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को उनकी कार्यशैली, अनुभव एवं समाजसेवा भावना का निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूती के साथ समाजहित के कार्य करेगा।
उन्होंने कहा कि श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ निरंतर समाज की एकता, युवा जागरूकता एवं जनसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और आने वाले समय में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी पदाधिकारी मिलकर कार्य करेंगे।
संगठन के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी श्री मुरलीधर जोशी को महासचिव पद संभालने पर बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
जारीकर्ता:
अर्जुन पंचारिया
जिला अध्यक्ष
श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ, बीकानेर




[…] ECCE Application 2026 – क्यों है यह मौका खास? […]