जनसेवा • शिक्षा • सामाजिक सहभागिता
official@arjunpanchariya.inबीकानेर, राजस्थान
Blog Article

Ambedkar DBT Voucher Yojana 2026-27: ₹2000 प्रतिमाह, पात्रता, दस्तावेज व ऑनलाइन आवेदन

अंबेडकर DBT वाउचर योजना 2026-27: कॉलेज विद्यार्थियों को हर महीने ₹2,000 की सहायता – पूरी Student Guide

अगर आप राजस्थान में किसी Government College से BA, BSc, BCom, MA, MSc, MCom या कोई अन्य UG/PG Course Regular कर रहे हो और पढ़ाई के लिए अपने घर से दूर किसी दूसरे शहर में किराए का कमरा लेकर रह रहे हो, तो इस योजना के बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए।

मैं बात कर रहा हूं अंबेडकर DBT वाउचर योजना की।

बहुत सारे विद्यार्थी Scholarship के फॉर्म तो भरते हैं, लेकिन इस योजना की जानकारी नहीं होने के कारण इसका फायदा नहीं ले पाते। खासकर गांव या छोटे कस्बे से जिला मुख्यालय पर पढ़ने आने वाले विद्यार्थियों के लिए यह काफी काम की योजना हो सकती है।

सबसे लास्ट में ज्वाइन Now बटन है उससे ग्रुप ज्वाइन कर लो
Ambedkar DBT Voucher Scheme 2026-27अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2026-27DBT Voucher Yojana Rajasthan

इसमें पात्र विद्यार्थी को रहने के खर्च के लिए ₹2,000 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जाती है। अगर पूरे 10 महीने का लाभ मिलता है तो यह राशि ₹20,000 तक हो सकती है।

इस आर्टिकल में मैं आपको सीधी भाषा में समझाने वाला हूं कि योजना किन विद्यार्थियों के लिए है, कौन आवेदन कर सकता है, कौन नहीं कर सकता, Rent Agreement कैसे काम आएगा, कौन-कौन से Documents तैयार रखने हैं और आवेदन करते समय किन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है।


सबसे पहले समझो – अंबेडकर DBT वाउचर योजना आखिर है क्या?

राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा अंबेडकर DBT वाउचर योजना संचालित की जाती है। योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों को रहने के खर्च में सहायता देना है जो उच्च शिक्षा के लिए अपने घर से दूर जाकर सरकारी कॉलेज में Regular पढ़ाई कर रहे हैं।

सीधी सी बात है—

सबसे लास्ट में ज्वाइन Now बटन है उससे ग्रुप ज्वाइन कर लो
Ambedkar DBT Voucher Yojana EligibilityDBT Voucher Form Date 2026DBT Voucher Online Apply

मान लो आपका गांव किसी दूसरे क्षेत्र में है और कॉलेज करने के लिए आपको जिला मुख्यालय वाले शहर में कमरा किराए पर लेकर रहना पड़ रहा है।

अब हर महीने कमरे का किराया, बिजली-पानी और दूसरे खर्चे अलग से होते हैं। ऐसे पात्र विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से यह योजना है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की वर्तमान विभागीय योजनाओं की सूची में Ambedkar DBT Voucher Scheme शामिल है।


कितना पैसा मिलता है? यह बात सबसे पहले जान लो

योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थी को:

सबसे लास्ट में ज्वाइन Now बटन है उससे ग्रुप ज्वाइन कर लो
राजस्थान छात्रवृत्ति 2026-27

₹2,000 प्रति माह

की आर्थिक सहायता मिल सकती है।

एक Academic Year में अधिकतम 10 महीनों तक इसका लाभ दिया जाता है।

इस हिसाब से:

₹2,000 × 10 महीने = ₹20,000 तक

यानी अगर आप योजना की सभी पात्रताएं पूरी करते हो और आपका आवेदन स्वीकृत होता है तो रहने के खर्च में यह राशि काफी मदद कर सकती है।

एक विद्यार्थी अधिकतम 5 वर्ष तक योजना का लाभ पात्रता के अनुसार ले सकता है।

इसलिए इसे छोटी-मोटी Scholarship समझकर छोड़ मत देना। जिस विद्यार्थी को वास्तव में बाहर रहकर पढ़ाई करनी पड़ रही है, उसके लिए ₹20 हजार सालाना भी काम की सहायता है।


कौन-कौन से विद्यार्थी इस योजना का फॉर्म भर सकते हैं?

अब सबसे जरूरी बात यहीं से शुरू होती है।

सिर्फ Government College में Admission होने से यह मत समझ लेना कि आप Automatically Eligible हो गए।

इसके लिए कुछ शर्तें हैं।

1. विद्यार्थी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए

योजना राजस्थान सरकार की है, इसलिए आवेदक का राजस्थान का निवासी होना जरूरी है।

इसके लिए आपके पास संबंधित सक्षम अधिकारी द्वारा जारी Domicile/Mool Niwas Certificate होना चाहिए।

2. इन Categories के विद्यार्थी पात्र हो सकते हैं

योजना मुख्य रूप से निम्न श्रेणियों के विद्यार्थियों के लिए है:

  • SC – Scheduled Caste
  • ST – Scheduled Tribe
  • OBC – Other Backward Class
  • MBC – Most Backward Class
  • EWS – Economically Weaker Section

अपनी Category से संबंधित Certificate सही और Updated होना चाहिए।

3. Government College में Regular Admission होना चाहिए

यह पॉइंट ध्यान से समझ लेना।

विद्यार्थी का Government College में Regular UG या PG Course में Admission होना चाहिए।

यानि BA, BSc, BCom, MA, MSc, MCom या पात्र Undergraduate/Postgraduate Academic Course में नियमित अध्ययन कर रहे विद्यार्थी इसके दायरे में आ सकते हैं।

केवल किसी Private College में पढ़ रहे हैं, तो Government College वाली पात्रता को देखते हुए पहले योजना की वर्तमान Guidelines जरूर Check करें।

4. पढ़ाई के लिए घर से दूर रहना जरूरी है

इस योजना का असली उद्देश्य ही ऐसे विद्यार्थियों की मदद करना है जिन्हें पढ़ाई के लिए घर छोड़कर दूसरे शहर/स्थान पर किराए से रहना पड़ रहा है।

इसलिए अगर आप उसी शहर/नगर के निवासी हो जहां आपका कॉलेज स्थित है, तो सामान्यतः योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

5. पढ़ाई वाले शहर में माता-पिता का अपना मकान नहीं होना चाहिए

अगर आपके माता-पिता/अभिभावक का उसी शहर या कस्बे में खुद का मकान है जहां आप पढ़ रहे हो, तो आप इस योजना के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।

क्योंकि योजना Rent/Accommodation की समस्या वाले विद्यार्थियों को सहायता देने के उद्देश्य से है।

6. Government Hostel में रहने वाले विद्यार्थी ध्यान दें

अगर विद्यार्थी पहले से ही सरकारी छात्रावास में रह रहा है, तो वह इस योजना के अंतर्गत Accommodation Assistance का लाभ नहीं ले सकता।

योजना मुख्य रूप से किराए पर रहने वाले पात्र विद्यार्थियों के लिए है।


Income Limit भी बहुत जरूरी है

Category के अनुसार परिवार की वार्षिक आय की सीमा अलग-अलग निर्धारित है।

SC / ST / MBC: वार्षिक पारिवारिक आय ₹2,50,000 तक

OBC: वार्षिक पारिवारिक आय ₹1,50,000 तक

EWS: वार्षिक पारिवारिक आय ₹1,00,000 तक

यहां एक गलती कई विद्यार्थी कर देते हैं।

सिर्फ Income Certificate बनवा लेना काफी नहीं है। आवेदन से पहले यह भी देख लेना कि Jan Aadhaar में Income Details सही Update हैं या नहीं।

विभाग द्वारा उपलब्ध आवेदन संबंधी निर्देशों में भी आवेदन से पहले जन आधार पर आय विवरण अपडेट रखने की बात कही गई है।


Rent Agreement क्या है और इसे कैसे तैयार करें?

अब आते हैं उस Document पर जिसको लेकर सबसे ज्यादा विद्यार्थी Confuse होते हैं – किरायानामा / Rent Agreement

अगर योजना का फायदा इस आधार पर मिल रहा है कि आप पढ़ाई के लिए बाहर किराए पर रह रहे हो, तो विभाग को इसका प्रमाण भी चाहिए।

इसीलिए आवेदन के लिए किरायानामा महत्वपूर्ण दस्तावेज है। विभाग की उपलब्ध Pre-Requisite List में भी Rent Agreement यानी किरायानामा मांगा गया है।

मान लो आपका गांव नोखा की तरफ है और पढ़ाई के लिए आप बीकानेर शहर में कमरा लेकर रह रहे हो।

तो जिस मकान मालिक से आपने कमरा लिया है, उसके साथ किराए पर रहने का प्रमाण/किरायानामा तैयार करवाना होगा।

उसमें सामान्य रूप से विद्यार्थी/किरायेदार का नाम, मकान मालिक का नाम, जिस मकान/कमरे में रह रहे हैं उसका पता, किराए की जानकारी, रहने की अवधि तथा दोनों पक्षों से संबंधित आवश्यक विवरण सही होने चाहिए।

एक बात मेरी तरफ से जरूर ध्यान रखना: किसी दूसरे पते का फर्जी किरायानामा बनाकर आवेदन मत करना। योजना का फायदा तभी लेना चाहिए जब आप वास्तव में पात्र हो। Verification में गलत जानकारी मिलने पर आवेदन Reject होने के साथ आगे भी परेशानी हो सकती है।


फॉर्म भरने से पहले ये Documents तैयार रखो

फॉर्म शुरू होने के बाद Document ढूंढते फिरोगे तो कई बार छोटी सी कमी की वजह से आवेदन अटक जाता है। इसलिए पहले से File तैयार रखो।

मुख्य रूप से ये Documents काम आ सकते हैं:

  1. Jan Aadhaar Card
  2. Aadhaar Card
  3. Rajasthan Domicile / मूल निवास प्रमाण पत्र
  4. Caste Certificate
  5. Income Details / Income Certificate
  6. Government College का Regular Study Certificate
  7. Rent Agreement / किरायानामा
  8. Last Passed Examination की Marksheet
  9. Bank Account Details
  10. आवश्यक होने पर विभाग द्वारा मांगे गए अन्य Documents

सरकारी विभाग की उपलब्ध सूची में विशेष रूप से Jan Aadhaar Number, Domicile Certificate, Caste Certificate, Regular Study Certificate, Rent Agreement और Last Passed Class Marksheet को आवेदन की पूर्व-आवश्यकताओं में बताया गया है।


Bank Account में यह गलती बिल्कुल मत करना

कई बार फॉर्म सही होने के बाद भी Payment में Problem Bank Details के कारण आती है।

इसलिए आवेदन से पहले:

Bank Account Active है या नहीं Check करो।

Account Number दो बार मिलाओ।

IFSC Code सही है या नहीं देखो।

नाम की Spelling Aadhaar/Jan Aadhaar से बहुत अलग तो नहीं है, यह भी Check कर लेना।

विभाग ने भी आवेदन से पहले Bank Account Details की पूरी जांच करने की सलाह दी है ताकि Inactive Account या गलत विवरण के कारण Payment में परेशानी न आए।

छोटी सी सावधानी बाद में काफी चक्कर बचा देती है।


Jan Aadhaar पहले Update करवा लो, वरना फॉर्म के समय दिक्कत आएगी

मेरी सलाह यही रहेगी कि Form Open होने का इंतजार करके Documents ठीक करवाना शुरू मत करना।

अगर आपको लगता है कि आप Eligible हो तो अभी:

Jan Aadhaar में अपनी Details Check करो।

Income Details Check करो।

Aadhaar और Jan Aadhaar में नाम Check करो।

Category से संबंधित Certificate Check करो।

Bank Details Check करो।

Regular Study Certificate कॉलेज से समय रहते बनवा लो।

और जिस जगह किराए पर रह रहे हो उसका Rent Proof भी व्यवस्थित रखो।

विभाग के आवेदन संबंधी निर्देश भी कहते हैं कि अभ्यर्थी आवेदन से पहले आवश्यक Documents को Jan Aadhaar/e-Vault/DigiLocker में Update रखे ताकि अनावश्यक देरी या परेशानी न हो।

म्हारे हिसाब से यही सबसे बढ़िया तरीका है—फॉर्म चालू होने के बाद भागादौड़ी करने से अच्छा पहले ही तैयारी रखो।


अंबेडकर DBT वाउचर योजना 2026-27 के फॉर्म कब शुरू होंगे?

अब सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल यही है—

2026-27 के Online Form कब शुरू होंगे?

इस आर्टिकल को लिखते समय मैं आपको बिना Official Notification के कोई अनुमान वाली तारीख नहीं बताना चाहता।

सोशल मीडिया पर कई बार Form Date के नाम पर पुरानी Session की Date नई बताकर चला दी जाती है और विद्यार्थी Confuse हो जाते हैं।

फिलहाल राजस्थान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की वेबसाइट पर Ambedkar DBT Voucher Scheme विभागीय योजनाओं में मौजूद है, लेकिन 2026-27 की आवेदन तिथि के लिए नया Official Schedule/Notification आने पर उसी Date को Final मानें।

जैसे ही 2026-27 के Online Application की Official Date आएगी, उसकी Update विद्यार्थियों तक पहुंचा दी जाएगी।


Online Apply कैसे करना होगा?

योजना के लिए आवेदन राजस्थान सरकार के संबंधित Online System/SSO के माध्यम से किया जाता रहा है।

आवेदन करते समय आपको अपनी SSO ID से Login करके संबंधित Social Justice/Scholarship Application Service में जाना होता है और वहां Scheme List में Ambedkar DBT Voucher Yojana Select करके Application Process पूरा करना होता है।

विभाग के User Guide में Applicant Dashboard में Apply Scheme → Apply for Scheme → Ambedkar DBT Voucher Yojana → Apply For Scheme जैसी आवेदन प्रक्रिया दिखाई गई है।

फॉर्म भरते समय जल्दबाजी बिल्कुल मत करना।

पहले Eligibility Check करो, फिर Documents मिलाओ और उसके बाद ही Final Submit करना।

Final Submit के बाद Application Number/Receipt को अपने पास जरूर Save करके रखना।


एक Example से पूरी योजना समझ लो

मान लो एक विद्यार्थी का घर राजस्थान के किसी गांव में है।

उसने जिला मुख्यालय के Government College में BA First Year में Regular Admission लिया है।

रोज गांव से कॉलेज आना-जाना Possible नहीं है, इसलिए उसने कॉलेज के पास ₹3,500 महीने में कमरा ले रखा है।

वह पात्र Category में आता है, उसकी Family Income निर्धारित Limit के अंदर है, उसके माता-पिता का उस शहर में कोई मकान नहीं है और वह Government Hostel में भी नहीं रह रहा।

ऐसी स्थिति में बाकी सभी नियम पूरे होने पर वह विद्यार्थी Ambedkar DBT Voucher Yojana के लिए संभावित रूप से पात्र हो सकता है।

अगर आवेदन स्वीकृत होता है तो उसे ₹2,000 प्रतिमाह की सहायता मिलने से Room Rent का काफी हिस्सा Cover हो सकता है।

यही इस योजना का असली फायदा है।


किन विद्यार्थियों को यह फॉर्म जरूर Check करना चाहिए?

अगर आप:

Government College में Regular UG/PG कर रहे हो,

अपने गांव/शहर से बाहर पढ़ने आए हो,

किराए का कमरा लेकर रह रहे हो,

SC/ST/OBC/MBC/EWS Category से हो,

Family Income निर्धारित Limit के अंदर है,

और आपके माता-पिता का पढ़ाई वाले शहर में अपना मकान नहीं है,

तो इस योजना का Notification आने पर अपनी Eligibility जरूर Check करना।

कई बार विद्यार्थी ₹500-₹1,000 की छोटी Scholarship के पीछे सारी जानकारी रखते हैं, लेकिन ₹20,000 तक की ऐसी योजना का Form ही नहीं भरते क्योंकि उन्हें समय पर पता नहीं चलता।


एक जरूरी बात – Form भरने का मतलब पैसा मिलना तय नहीं है

यह बात भी साफ समझ लेना।

सिर्फ Online Form Submit कर देने से ₹20,000 आपके खाते में आ जाएंगे, ऐसा नहीं है।

आपके Documents और Eligibility की जांच होगी। योजना के नियमों, उपलब्ध Beneficiary Limit और संबंधित विभाग द्वारा Application Verification/Approval के बाद ही लाभ मिलता है।

इसलिए कोई व्यक्ति अगर आपको कहता है कि “फॉर्म भरवा लो, ₹20,000 पक्के आएंगे” तो ऐसी Guarantee पर भरोसा मत करना।

हमारा काम आपको सही समय पर सही जानकारी देना है। Final Approval संबंधित विभाग के नियमों के अनुसार ही होगा।


मेरी तरफ से विद्यार्थियों के लिए छोटी सी सलाह

मैं अर्जुन पंचारिया हूं और अपनी वेबसाइट पर Scholarship और University Updates डालने का मेरा सीधा सा उद्देश्य यही है कि हमारे विद्यार्थियों को छोटी-छोटी जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़े।

खासकर गांव-ढाणी से आने वाले विद्यार्थी कई बार जानकारी देर से मिलने के कारण Form नहीं भर पाते। कभी Last Date निकल जाती है तो कभी Document तैयार नहीं होता।

इसलिए इस योजना में अगर आपको लगता है कि आप Eligible हो सकते हो तो Notification आने का इंतजार जरूर करो, लेकिन Documents की तैयारी आज से रखो।

और हां, किसी भी Form में गलत जानकारी डालकर फायदा लेने की कोशिश मत करना। जो योजना आपके लिए बनी है उसका पूरा फायदा लो, लेकिन नियम के अनुसार।


राजस्थान के किसी भी जिले से हो – Updates के लिए हमारे WhatsApp से जुड़ जाओ

अगर आप बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, नागौर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, झुंझुनूं, अजमेर, कोटा, उदयपुर, बाड़मेर, जैसलमेर या राजस्थान के किसी भी गांव-शहर से हो, आप हमारे WhatsApp Updates से जुड़ सकते हो।

यह केवल एक जिले के विद्यार्थियों के लिए नहीं है।

Scholarship, College, University, Government Scheme और Students से जुड़ी जरूरी Updates जैसे ही हमारे पास आती हैं, हम कोशिश करते हैं कि विद्यार्थियों तक समय पर पहुंचा सकें।

नीचे दिए गए “Join WhatsApp” Button पर Click करके अभी जुड़ जाओ।

खासकर Ambedkar DBT Voucher Yojana 2026-27 की आवेदन तिथि शुरू होने की Update चाहिए तो WhatsApp जरूर Join रखना, ताकि Form शुरू होने के बाद पता चले तब तक देर न हो जाए।

– अर्जुन पंचारिया
Students Help & Education Updates

महत्वपूर्ण सूचना: इस लेख का उद्देश्य विद्यार्थियों को योजना के बारे में सरल भाषा में जानकारी देना है। आवेदन करने से पहले राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जारी 2026-27 के नवीनतम Official Notification/Guidelines को अंतिम मानें। योजना के नियम, सीट संख्या, पात्रता, दस्तावेज या आवेदन प्रक्रिया में सरकार द्वारा बदलाव किया जा सकता है।