जनसेवा • शिक्षा • सामाजिक सहभागिता
official@arjunpanchariya.inबीकानेर, राजस्थान
Blog Article

Private Scholarship के संदर्भ में महत्वपूर्ण अपडेट

⚠️ महत्वपूर्ण सूचना – Scholarship मिलने की कोई 

एक बात मैं यहां सभी विद्यार्थियों को बिल्कुल साफ-साफ बताना चाहता हूं कि LIC Scholarship हो या किसी अन्य Private Foundation/संस्था की Scholarship, केवल Form भर देने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपको Scholarship मिल ही जाएगी।

Private Scholarships में Scholarship देने वाली संस्था अपने नियम, Eligibility, Merit, उपलब्ध Seats/Scholarships और Selection Process के अनुसार विद्यार्थियों का चयन करती है।

आप संस्था द्वारा निर्धारित सभी मापदंड पूरे करते हैं तो आपका आवेदन Scholarship के लिए Consider किया जा सकता है, लेकिन इसके बाद भी Scholarship मिलने की 100% Guarantee नहीं होती।

LIC Golden Jubilee Scholarship में भी आवेदन और चयन अलग-अलग चीजें हैं। प्राप्त Applications की जांच होती है और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सीमित विद्यार्थियों का Selection किया जाता है। इसलिए Form Apply होना = Scholarship मिलना नहीं है।

अगर Selection में आपका नाम आता है और आप संस्था की सभी आवश्यक शर्तें पूरी करते हैं, तभी आपको नियमानुसार Scholarship मिल सकती है।

हमारी तरफ से भी कोई Scholarship Guarantee नहीं

हम केवल आपका आवेदन सही तरीके से करने और आगे की जानकारी उपलब्ध करवाने में आपकी सहायता करते हैं। हम किसी भी विद्यार्थी को Scholarship दिलाने, Selection करवाने या Scholarship की राशि दिलाने की Guarantee नहीं देते हैं।

Scholarship किस विद्यार्थी को देनी है और किसे नहीं, इसका अंतिम निर्णय संबंधित संस्था/Foundation का होता है। इसमें हमारा किसी प्रकार का नियंत्रण नहीं है।

हमारे पास Scholarship से संबंधित जितनी प्रमाणित और पर्याप्त जानकारी पहुंचेगी, उतनी जानकारी हम आप तक समय-समय पर पहुंचाने का पूरा प्रयास करेंगे।

अगर किसी समय हमारे पास किसी Update की पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नहीं होती है, तो विद्यार्थी संबंधित Scholarship की Official Website पर जाकर स्वयं भी नवीनतम जानकारी जरूर प्राप्त करें।

इसलिए Form भरवाते समय इस बात को ध्यान में रखें—

हमारा काम आपको आवेदन और जानकारी में सहायता करना तथा जहां तक संभव हो आगे की प्रक्रिया में Guide करना है; Scholarship का Selection संबंधित Foundation/संस्था द्वारा अपने नियमों के अनुसार किया जाता है।

आप हमारे साथ जुड़े रहेंगे तो हमारी तरफ से यही कोशिश रहेगी कि जो जानकारी हमारे पास आए, वह आप तक भी पहुंचे और Scholarship की प्रक्रिया समझने में आपको अकेले परेशान ना होना पड़े।

– अर्जुन पंचारिया
विद्यार्थी सहायता एवं शिक्षा अपडेट