जनसेवा • शिक्षा • सामाजिक सहभागिता
official@arjunpanchariya.inबीकानेर, राजस्थान
Blog Article

Rajasthan CET 2026 Exam Date जारी: अब तैयारी को सही दिशा देने का समय

Rajasthan CET 2026 Exam Date जारी: अब तैयारी को सही दिशा देने का समय

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर की ओर से CET 2026 की प्रस्तावित परीक्षा तिथियां सामने आ गई हैं। जो विद्यार्थी लंबे समय से CET की तैयारी कर रहे हैं या अब तैयारी शुरू करने वाले हैं, उनके लिए यह अपडेट काफी महत्वपूर्ण है।

जारी सूचना के अनुसार CET की दोनों परीक्षाओं का प्रस्तावित कार्यक्रम इस प्रकार है:

परीक्षा प्रस्तावित परीक्षा तिथि
CET Senior Secondary Level 2026 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026
CET Graduation Level 2026 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026

यानी अब हमारे पास तैयारी के लिए समय का एक स्पष्ट अंदाजा है। मेरी सलाह यही रहेगी कि इस बचे हुए समय में बहुत ज्यादा अलग-अलग सामग्री इकट्ठी करने के बजाय एक सीमित और व्यवस्थित Study Plan बनाकर उसी को बार-बार revise करें।

CET की तैयारी अब कैसे करें?

मैं विद्यार्थियों के साथ काम करते हुए एक चीज लगातार देखता हूं—कई बार हमारे पास पढ़ने के लिए सामग्री बहुत ज्यादा होती है, लेकिन revision पूरा नहीं हो पाता। CET जैसी परीक्षा में केवल एक बार पूरा syllabus पढ़ लेना पर्याप्त नहीं है। पढ़े हुए टॉपिक को याद रखने के लिए Notes → Practice → Test → Revision का क्रम ज्यादा उपयोगी रहता है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमने CET की तैयारी को तीन हिस्सों में रखा है।

1. पहले Handwritten Notes से Topic Cover करें
हमारे CET Notes को इस तरह रखा गया है कि विद्यार्थी कम समय में महत्वपूर्ण टॉपिक को आसानी से पढ़ सके। ये Handwritten Notes हैं, इसलिए पढ़ते समय classroom notes जैसा अनुभव मिलता है। कोशिश करें कि पहले एक विषय या टॉपिक को Notes से पूरा समझें और जरूरी तथ्यों को याद करें।

2. उसके बाद Test PDF से Practice करें
Notes पढ़ने के तुरंत बाद उसी विषय के प्रश्न हल करना जरूरी है। Test PDF का उद्देश्य यही है कि आपको पता चले कि जो टॉपिक आपने पढ़ा है, उसमें से प्रश्न किस प्रकार पूछे जा सकते हैं। जहां प्रश्न गलत हो, उस टॉपिक को Notes में वापस जाकर दोबारा पढ़ें।

3. फिर Live Test देकर खुद को Check करें
PDF से practice करने के बाद Live Test दें। इससे वास्तविक परीक्षा की तरह प्रश्न हल करने की आदत बनेगी और अपनी तैयारी को check करना आसान होगा। Live Test को केवल एक बार देकर छोड़ने के बजाय समय-समय पर दोबारा attempt करें।

मेरे हिसाब से सबसे अच्छा तरीका यही रहेगा:

Handwritten Notes पढ़ें → Test PDF लगाएं → Live Test दें → गलत प्रश्न देखें → उसी Topic को दोबारा पढ़ें → कुछ दिनों बाद फिर Test दें।

इससे एक ही टॉपिक का कई बार revision अपने-आप हो जाता है और कमजोर हिस्से भी सामने आते रहते हैं।

CET Notes + Test PDF + Live Test

जिन विद्यार्थियों को तैयारी के लिए अलग-अलग जगह सामग्री नहीं ढूंढनी है, वे हमारी वेबसाइट के माध्यम से CET Notes, Test PDF और Live Test ले सकते हैं।

और अगर आपको तीनों का Combo केवल ₹150 में चाहिए, तो आप हमारे WhatsApp नंबर 9983060994 पर मैसेज करके हमसे सीधे प्राप्त कर सकते हैं।

मैं किसी विद्यार्थी से यह नहीं कहूंगा कि केवल Notes या Test खरीद लेने से परीक्षा निकल जाएगी। सामग्री आपको सही दिशा और practice दे सकती है, लेकिन उसका फायदा तभी होगा जब आप उसे नियमित रूप से पढ़ेंगे और बार-बार revision तथा test practice करेंगे।

अभी परीक्षा में समय है, इसलिए घबराकर बहुत सारी नई किताबें या PDF इकट्ठी करने की बजाय जो पढ़ रहे हैं उसे अच्छे से पूरा करें। CET Senior Secondary की परीक्षा 23–25 अक्टूबर और CET Graduation की परीक्षा 1–3 दिसंबर 2026 प्रस्तावित है, इसलिए अपने स्तर के अनुसार आज से ही syllabus को छोटे-छोटे targets में बांटकर तैयारी शुरू कर दें।

– Arjun Panchariya Sindhu
Students Help & CET Preparation Guidance