जनसेवा • शिक्षा • सामाजिक सहभागिता
official@arjunpanchariya.inबीकानेर, राजस्थान
Scholarship

LIC Scholarship 2026

Scholarship Overview

ProviderLic foundation
Benefit40,000 to 50,000
EligibilityNew admission in 1st semester session 2026-27
Apply Start2026-09-08
Last Date2026-09-21

LIC Scholarship 2026 – फॉर्म भरने से पहले पूरी जानकारी जरूर पढ़ें

नमस्कार साथियों,
मैं अर्जुन पंचारिया

बहुत से विद्यार्थी मुझसे LIC Scholarship 2026 के बारे में पूछ रहे हैं कि यह स्कॉलरशिप क्या है, कौन विद्यार्थी आवेदन कर सकता है, कौन नहीं कर सकता, कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए और फॉर्म भरने के बाद आगे क्या करना होता है।

इसलिए मैंने सोचा कि एक ही जगह पूरी जानकारी आसान भाषा में बता दूं, ताकि किसी विद्यार्थी को फॉर्म भरते समय परेशानी ना हो।

सबसे पहले एक बात ध्यान रखें—केवल फॉर्म भर देना ही पूरा काम नहीं होता। फॉर्म सही जानकारी और सही डॉक्यूमेंट के साथ भरना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी बाद में उसकी स्थिति और आगे आने वाले अपडेट देखते रहना है।

LIC Scholarship क्या है?

LIC से जुड़ी छात्रवृत्ति योजनाओं का मुख्य उद्देश्य पात्र और जरूरतमंद विद्यार्थियों को उनकी आगे की पढ़ाई जारी रखने में आर्थिक सहायता देना है।

हमारे आसपास बहुत से ऐसे बच्चे हैं जो पढ़ाई में अच्छे हैं और आगे पढ़ना चाहते हैं, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण कॉलेज की फीस, किताबें, आने-जाने का खर्च और पढ़ाई से जुड़े दूसरे खर्च उठाना मुश्किल हो जाता है।

ऐसे विद्यार्थियों के लिए Scholarship की राशि छोटी चीज नहीं होती। अगर किसी बच्चे की पढ़ाई आर्थिक परेशानी की वजह से रुकने से बचती है तो मेरे हिसाब से उस Scholarship का असली फायदा वहीं है।

कौन विद्यार्थी फॉर्म भर सकता है?

LIC Scholarship में आवेदन करने से पहले विद्यार्थी को संबंधित वर्ष की पात्रता जरूर देखनी चाहिए।

सामान्य रूप से ऐसी छात्रवृत्ति में पिछली निर्धारित कक्षा पास करके आगे की Regular पढ़ाई में Admission लेने वाले विद्यार्थियों को पात्रता की शर्तों के अनुसार मौका मिलता है। इसमें Course, पिछली परीक्षा के अंक, पारिवारिक आय और संस्थान/Admission की स्थिति जैसी शर्तें लागू हो सकती हैं।

इसलिए मैं किसी विद्यार्थी को केवल यह देखकर फॉर्म भरने की सलाह नहीं देता कि उसने कॉलेज में Admission लिया है। पहले उसकी पूरी Eligibility देखना जरूरी है।

विशेष रूप से 2026–27 में नया Admission लेने वाले विद्यार्थी अपने Course और Eligibility की जांच जरूर करवाएं।

Regular विद्यार्थी के लिए Admission क्यों महत्वपूर्ण है?

Scholarship का उद्देश्य विद्यार्थी की वास्तविक और लगातार चल रही पढ़ाई में सहायता करना होता है। इसलिए कई छात्रवृत्ति योजनाओं में Regular Course/Institution में Admission का प्रमाण मांगा जाता है।

इसी वजह से Admission Fee Receipt महत्वपूर्ण Document है। इससे यह प्रमाणित करने में सहायता मिलती है कि विद्यार्थी ने संबंधित शैक्षणिक सत्र में Admission लिया है।

सिर्फ किसी परीक्षा को Private/Non-Regular रूप में देने और किसी संस्थान में Regular Admission लेकर पढ़ाई करने की स्थिति अलग होती है। इसलिए Private विद्यार्थी अपने आप को पात्र मानकर आवेदन ना करें।

यदि आप Private/Non-Regular विद्यार्थी हैं तो पहले संबंधित Scholarship की वर्तमान पात्रता जांचना जरूरी है। नियम में Private विद्यार्थी पात्र नहीं है तो फॉर्म लगाने से कोई फायदा नहीं होगा।

LIC Scholarship 2026 के लिए जरूरी Documents

फॉर्म बनवाने से पहले नीचे दिए Documents तैयार रखें:

  1. आधार कार्ड – दोनों तरफ से
    आधार कार्ड की Front और Back Side दोनों साफ होनी चाहिए। नाम, जन्मतिथि आदि Details पढ़ने योग्य होनी चाहिए।

  2. आय प्रमाण पत्र
    परिवार की वार्षिक आय प्रमाणित करने के लिए Income Certificate की आवश्यकता पड़ती है। प्रमाण पत्र वैध और सही जानकारी वाला होना चाहिए।

  3. मोबाइल नंबर और Email ID
    ऐसा Mobile Number दें जो चालू हो। Email ID भी सही दें क्योंकि आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी इन माध्यमों से आ सकती है।

  4. 10वीं और 12वीं की Original Marksheet
    10th और 12th की Original Marksheet की साफ Photo/Scan रखें। Marksheet में नाम, Roll Number, Marks आदि साफ दिखाई देने चाहिए।

  5. Admission Fee Receipt
    वर्तमान Course/Session में Admission का प्रमाण देने के लिए कॉलेज/संस्थान द्वारा जारी Admission Fee Receipt रखें।

  6. बैंक डायरी / Bank Passbook
    विद्यार्थी की Bank Passbook की साफ Copy/Photo रखें। Account Number, IFSC Code और Account Holder Name स्पष्ट दिखाई देना चाहिए।

  7. विद्यार्थी की Photo और Signature
    हाल की साफ Passport Size Photo तथा साफ Signature तैयार रखें।

  8. ₹100 Form / E-Mitra Service Charge
    हमारे माध्यम से घर बैठे आवेदन करवाने पर ₹100 Service Charge रहेगा। आवेदन से पहले विद्यार्थी को इस Charge की जानकारी रहेगी।

Documents भेजते समय यह गलती बिल्कुल ना करें

WhatsApp पर Documents भेजते समय आधे-अधूरे या धुंधले Documents मत भेजना।

आधार कार्ड की केवल एक Side भेज देना, Bank Diary में Account Details दिखाई नहीं देना, Marksheet की कटी हुई Photo भेजना या Admission Receipt ऐसी भेजना जिसमें Details पढ़ी ही नहीं जा रही हों—इससे बाद में परेशानी होती है।

मेरी कोशिश रहती है कि फॉर्म एक बार में जितना संभव हो उतना सही तरीके से तैयार हो।

घर बैठे LIC Scholarship Form बनवाना हो तो

अगर आपको खुद फॉर्म भरने में परेशानी हो रही है या आप चाहते हैं कि Documents भेजकर घर बैठे आवेदन करवाया जाए, तो आप हमें WhatsApp पर Message कर सकते हैं।

WhatsApp: 9983060994

आप अपने Documents भेज सकते हैं। Documents देखने के बाद आवेदन की प्रक्रिया की जाएगी।

Form/Application पूरा होने के बाद उसकी Receipt/Acknowledgement आपको WhatsApp पर भेज दी जाएगी, ताकि आपके पास आवेदन का Record रहे।

हमसे Form बनवाने की सबसे महत्वपूर्ण बात

मेरे लिए काम केवल आपका फॉर्म भरकर Receipt भेज देने तक सीमित नहीं है।

हमारी कोशिश रहती है कि जो विद्यार्थी हमारे माध्यम से Scholarship Form भरवाता है, उसे आगे आने वाली महत्वपूर्ण जानकारी भी समय-समय पर मिलती रहे।

जैसे—

  • Scholarship से संबंधित कोई महत्वपूर्ण Update आया या नहीं।
  • आगे कोई प्रक्रिया करनी है या नहीं।
  • Application/Status कहां तक पहुंचा है।
  • Selection/List से संबंधित जानकारी कैसे देखनी है।
  • आपका नाम संबंधित List में आया है या नहीं, जहां ऐसी List/Status उपलब्ध हो।
  • Scholarship की राशि/Payment से संबंधित Status कैसे देखना है।
  • आगे किसी Document या अन्य कार्रवाई की जरूरत पड़ती है तो क्या करना है।

यानी हमारा प्रयास रहता है कि फॉर्म भरने से लेकर आगे की प्रक्रिया तक विद्यार्थी अकेला महसूस ना करे।

E-Mitra से भरवाने और हमसे भरवाने में क्या अंतर है?

यह बात मैं बिल्कुल साफ करना चाहता हूं कि आपको Form हमारे पास से ही भरवाना जरूरी नहीं है।

आपके पास कोई भरोसेमंद E-Mitra है तो वहां से भी फॉर्म भरवा सकते हैं, उसमें कोई दिक्कत नहीं है।

E-Mitra का मुख्य काम आपके द्वारा दिए गए Documents और Details के आधार पर आवेदन करना होता है। आवेदन के बाद आगे आने वाली हर Scholarship Update को व्यक्तिगत रूप से Track करके आपको बताते रहना हर जगह संभव नहीं होता।

यहीं हमारी Service थोड़ी अलग है।

हम Form भरने के साथ विद्यार्थी को आगे भी Guide करने का प्रयास करते हैं। आगे Status कैसे देखना है, कोई Update आती है तो उसका क्या मतलब है, Selection से जुड़ी जानकारी कहां देखनी है—इन चीजों में भी आपको समय-समय पर बताया जाएगा।

सीधी सी बात है—आप हमारे लिए केवल एक Form Number नहीं हो।

आप हमसे जुड़े हो तो कोशिश रहेगी कि Scholarship की प्रक्रिया में जहां तक संभव हो, एक भाई की तरह आपको Guide करते रहें।

Scholarship का फायदा क्या है?

Scholarship केवल Bank Account में आने वाली राशि नहीं है।

एक सामान्य परिवार के विद्यार्थी के लिए यही राशि College Fees, Books, Notes, Exam Fees, Hostel, यात्रा या पढ़ाई के दूसरे खर्च में बहुत काम आ सकती है।

कई बार ₹500 या ₹1000 की कमी भी विद्यार्थी की पढ़ाई में परेशानी खड़ी कर देती है। ऐसे में पात्र विद्यार्थियों को मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके परिवार का थोड़ा बोझ कम कर सकती है।

इसीलिए मेरा हमेशा यही कहना रहता है कि अगर आप किसी Scholarship के लिए वास्तव में Eligible हैं तो जानकारी के अभाव में उसे छोड़ना नहीं चाहिए।

कौन Form ना भरे?

सिर्फ Scholarship का नाम देखकर Form मत भर देना।

अगर आप संबंधित वर्ष की निर्धारित Eligibility पूरी नहीं करते, Required Course/Admission की शर्त पूरी नहीं होती, Income Limit से बाहर हैं, आवश्यक Academic Qualification पूरी नहीं है या आपके Admission/Study Mode पर Scholarship लागू नहीं होती, तो पहले Eligibility स्पष्ट करें।

विशेष रूप से Private/Non-Regular विद्यार्थी पहले Eligibility Confirm करें। केवल 10वीं/12वीं पास होने या कॉलेज का नाम होने से अपने आप Scholarship की पात्रता तय नहीं हो जाती।

गलत जानकारी देकर Scholarship प्राप्त करने का प्रयास बिल्कुल ना करें।

एक जरूरी बात

मैं विद्यार्थियों से यही कहना चाहता हूं कि Scholarship Form में नाम, आधार नंबर, Bank Details, Marks, Income और Admission Details बिल्कुल सही दें।

₹100–₹200 बचाने के चक्कर में खुद से ऐसी जानकारी मत भर देना जिसके बारे में आपको जानकारी ही नहीं है। और किसी को Documents देते समय भी भरोसेमंद व्यक्ति/सेवा को ही दें, क्योंकि आधार और Bank Details महत्वपूर्ण व्यक्तिगत Documents हैं।

हमसे Form बनवाना हो तो पहले Documents पूरे तैयार कर लें।

LIC Scholarship 2026 – Documents Checklist

✓ आधार कार्ड दोनों तरफ से
✓ आय प्रमाण पत्र
✓ चालू मोबाइल नंबर और Email ID
✓ 10th Original Marksheet
✓ 12th Original Marksheet
✓ Admission Fee Receipt
✓ Bank Diary/Passbook
✓ Passport Size Photo
✓ Signature
✓ ₹100 Service Charge

घर बैठे आवेदन के लिए संपर्क

अगर आप LIC Scholarship 2026 के लिए Eligible हैं और घर बैठे Form बनवाना चाहते हैं, तो अपने Documents के साथ WhatsApp पर Message कर सकते हैं।

WhatsApp – 9983060994

फॉर्म पूरा होने के बाद Application Receipt WhatsApp पर भेज दी जाएगी।

इसके बाद भी हमारा प्रयास रहेगा कि Scholarship से संबंधित जरूरी Updates आपको समय-समय पर मिलती रहें और जहां आपको समझ नहीं आए वहां आपको सही तरीके से Guide किया जाए।

– अर्जुन पंचारिया
विद्यार्थी सहायता एवं शिक्षा अपडेट

OFFICIAL APPLICATION

Apply for this Scholarship

आवश्यक basic details भरें, फिर Official Scholarship Website खुलेगी।